पद्मश्री अनूप जलोटा लाइव कंसर्ट से जीता नवी मुंबई करों का दिल

पद्मश्री अनूप जलोटा लाइव कंसर्ट से जीता नवी मुंबई करों का दिल।

स्वतंत्र दिन के अवसर पर वाशी के विष्णुदास भावे नाट्यगृह में भजनसम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा लाइव कंसर्ट का आयोजन एसवी ग्रुप सोहम एंटरटेनमेंट और अनघा इवेंट्स के माध्यम से किया गया।
यह प्रोग्राम फिल्मी गीत, देश भक्ति पर गीत भजन गाकर भजनसम्राट अनूप जलोटा इन्होंने दर्शकों को मनमोहित किया इस वक्त भारी संख्या में ऑडियंस मौजूद थे। 
शिकारा ग्रुप के अशोक मेहरा इनका इस शो को विशेष सहयोग रहा। शो के बाद हमेशा की तरह भजन सम्राट अनूप जलोटा इन्होंने शिकारा होटल को भेट देते हुए भोजन का लुफ्त उठाया। इसके पहले कहीं बार अनूप जलोटा शिकारा होटल आ चुके हैं। इस होटल का लजीज खाना उनका पसंदीदा है। यहां पर उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्तालाप किया। और शिकारा होटल एवं अशोक मेहराजी उनके मेहमान नवाजी की तारीफ की। इस लाइव कंसर्ट का आयोजन संजीव दोषी, उन्मेष चौधरी, सोहम दोषी इन्होंने अच्छे तरीके से किया। कार्यक्रम में कोणार्क ग्रुप के भाऊसाहेब सिंगाड़े, फिल्म प्रोड्यूसर संदीप नगराले, सी जे मंच मनिया के आशीष गडा और अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
Previous Post Next Post